लखनऊ (युग करवट)। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। यह विज्ञापन 25 मार्च 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च से शुरू होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार, इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ओटीआर व्यवस्था लागू की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को पहले ओटीआर प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी, उसके बाद ही वे आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि विस्तृत विज्ञापन, दिशा-निर्देश एवं सूचना पुस्तिका आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें और निर्धारित अर्हता पूरी करने के बाद ही आवेदन करें। यह परीक्षा प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें ऑनलाइन पंजीकरण व शुल्क 27 मार्च से प्रारंभ होगा। अंतिम तारीख 26 अप्रैल होगी। आवेधन में संशोधन, शुल्क समाधान की अंतिम तिथि एक मई और परीक्षा 2,3,4 जुलाई को आयोजित कराई जाएगी।