नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। यूजीसी लागू किए जाने के विरोध में आज क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत व श्रीराजपूत करणी सेना ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए डीएम के माध्यम से राष्टï्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और तत्काल इसे वापस लेने की मांग की है।
राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष विकास भदौरिया ने कहा कि 15 जनवरी से देश भर के विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों में इसे लागू किया गया है। यह अधिसूचना समानता एवं सामाजिक न्याय के नाम लाई गई है जबकि इसका प्रभाव संविधान की भावना, समान अवसर व सामाजिक संतुलन के विपरीत हो सकता है। इससे एक वर्ग के अधिकारों को नीतियों के माध्यम से समिति किया जाएगा।
सेना ने अपने ज्ञापन में मांग की है कि इसे तत्काल वापस लिया जाए, सभी छात्रों को अधिकारों का समान रूप से संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। सेना ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।