नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। यूजीसी के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतवर्षीय ब्राहम्ण महासभा के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के चैनल गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और यूजीसी के विरोध में नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने इसे काला कानून करार देते हुए कहा कि अगर यह कानून वापस नहीं लिया गया तो स्वर्ण वर्ग के छात्रों के जीवन पर इसका गहरा असर पड़ेगा। इस नियम से भेदभाव अधिक बढ़ेगा और समाजिक व्यवस्थाएं बिगड़ेंगी। महासभा के राष्टï्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष पंडित जेके गौड़ ने कहा कि इस नीति से स्वर्ण जाति के छात्रों में असुरक्षा-मानसिक दबाव व उत्पीडऩ का भय बढ़ेगा। साथ ही झूठी या दुर्भावना पूर्ण शिकायतों की सम्भावना बढ़ जाएगी। जिससे निर्दोष छात्रों का शैक्षणिक व सामाजिक भविष्य प्रभावित होगा।
पं. आदेश शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने तत्काल प्रभाव से यूजीसी वापस लेने की मांग की है। महासभा ने एडीएम सिटी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा हैं।