नई दिल्ली (युग करवट)। यूएस डील को लेकर जंतर-मंतर पर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की और संसद घेराव का ऐलान किया। युवा कांग्रेस गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष आसिफ़ सैफी ने कहा कि यूएस से किसानों और व्यापारियों को नुकसान होगा। सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही है, जबकि देश का युवा रोजगार और सम्मानजनक भविष्य की मांग कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि युवा कांग्रेस सडक़ से लेकर संसद तक जनता की आवाज उठाती रहेगी और अन्याय के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव इमरान मलिक, यश कौशिक, गौरव जैन, अंबर, जाकिर, मोइन, राज, राहुल आदि मौजूद रहे।