गाजियाबाद (युग करवट)। कविनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महेंद्रा एंक्लेव के भवन संख्या जी २२८ के चौथे माले पर रहने वाली ३८ वर्षीय ज्योति पत्नी शैलेंद्र कुमार उर्फ शीलू की मौत होने की सूचना मृतका के भाई द्वारा पुलिस को दी गई थी। उसे शक है कि उसकी बहन की हत्या बहनोई व परिजनों ने की है। इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची कविनगर पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि ज्योति की शादी १५ वर्ष पूर्व हुई थी। कुछ समय वह फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित चल रही थी। उसका पति उसका ईलाज भी करा रहा था। इसी बीमारी की वजह से ज्योति की मौत शुक्रवार को हो गई।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस घटना की गुत्थी सुलझाने के लिये हर एंगिल पर जांच की जा रही है।