गाजियाबाद (युग करवट)। यशोदा मेडिसिटी में एडल्ड वैक्सीनेशन क्लिीनिक का शुभारंभ किया गया। क्लिीनिक का उद्घाटन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने किया। यशोदा ग्रुप ऑफ अस्पताल के कार्यकारी निदेशक शुभांग अरोडा ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देना आवश्यक है। वयस्क टीकाकरण बीमारियों की रोकथाम का एक प्रभावी लेकिन कम उपयोग किया जाने वाला साधन है। इस क्लिनिक के माध्यम से हमारा लक्ष्य वयस्क टीकाकरण को अधिक सुलभ और स्वीकार्य बनाना है। सीनियर कंसल्टेंट, इंफेक्शियस डिज़ीज़, एडल्ट इम्यूनाइज़ेशन एंड ट्रैवल मेडिसिन डॉ.छवि गुप्ता ने ने कहा कई वयस्क यह नहीं जानते कि टीकाकरण बचपन के बाद भी उतना ही महत्वपूर्ण है। समय पर टीकाकरण गंभीर संक्रमण और जटिलताओं के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है, खासकर अधिक जोखिम वाले समूहों में। यह क्लिनिक जागरूकता बढ़ाने और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। यह केंद्र वयस्क टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और टीकाकरण सेवाओं तक व्यवस्थित पहुंच उपलब्ध कराने का उद्देश्य से शुरू किया गया है, जिससे दीर्घकालिक रोगों की रोकथाम और समुदायों में स्वस्थ उम्र बढऩे को समर्थन मिल सके।