मैं रोज दो किलो गाली खाता हूं: मोदी
नई दिल्ली (युग करवट)। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था, व्यापार समझौतों समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने के करीब है। विपक्ष की जोरदार नारेबाजी के बीच उन्होंने कहा, धन्यवाद प्रस्ताव पर समर्थन के लिए इस सदन में अपनी भावनाओं को व्यक्त करना मैं अपना सौभाग्य मानता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा, जो लोग थक गए बेचारे चले गए। लेकिन इनको जवाब देना पड़ेगा कि देश की ऐसी हालत कैसे बना रखी थी कि दुनिया का कोई देश हमसे समझौता करने नहीं आना चाहते थे। उन्होंने कहा, कांग्रेस होए,टीएमसी हो, डीएमके हो, लेफ्ट हो, ये दशकों से केंद्र में सत्ता में रहे हैं। सत्ता के भागीदार रहे हैं। राज्यों में भी उन्हें सरकार चलाने का अवसर मिला है। लेकिन उनकी पहचान क्या बनी है। आज डील की चर्चा होती है तो गर्व से कहते हैंए तब बोफोर्स डील याद आता था। उन्होंने सिर्फ जेब भरने का काम किया। उन्होंने कहा खुद इंदिरा गांधी यह जानती थीं लेकिन इस कार्यशैली को बदलने के लिए उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। वे जिस प्लानिंग कमीशन की धज्जियां उड़ा रही थींए उसके जन्मदाता उनके खुद के पिताजी थे। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने बीते दिनों राष्ट्रपति का अपमान किया। शर्मिंदगी महसूस होती है कि यह कैसे लोग हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश के युवाओं के लिए मजबूत जमीन तैयार कर रहा हूं तो कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के कार्यक्रम कर रही है। मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे है। ये कौन सी मोहब्बत की दुकान है जो देश के ही नागरिक की कब्र खोदने की बात कर रही हो। मुझसे किसी ने पूछा था कि मोदीजी आपका स्वास्थ्य कैसे ठीक रहता है, मैंने कहा था कि मैं रोज दो किलो गाली खाता हूं।
पीएम मोदी पर लोकसभा के अंदर हमले की थी साजिश!
नई दिल्ली (युग करवट)। संसद के बजट सत्र की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गया है। एक दिन पहले लोकसभा में पीएम मोदी को बोलना था, लेकिन उनके भाषण को रद्द कर दिया गया। ऐसे में अब सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि संसद में पीएम मोदी पर कांग्रेस ने हमले की साजिश की थी। इसके लिए विरोधी खेमे ने महिला सांसदों को आगे किया था। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बिना ही बजट सत्र के 7वें दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पास किया गया। जो करीब 2004 के बाद यानी 22 साल में पहली बार हुआ है। सूत्रों के हवाले से बताया है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी पर शारीरिक हमले की साजिश रची, जिसके चलते लोकसभा को संबोधित नहीं करने का निर्णय लिया गया।