गाजियाबाद (युग करवट)। कर्मिशयल गैस की आपूर्ति बंद होने के बाद अब दुकानदार अपना व्यवसाय चलाने के लिए घरेलू गैस सिलेण्डरों का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसते हुए जिला पूर्ति विभाग ने मोदीनगर में कार्रवाई करते हुए 13 घरेलू सिलेण्डरों को जब्त किया है। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि सभी को निर्देश दिए गए हैं कि वह घरेलू सिलेण्डरों का कर्मिशयल के लिए उपयोग न करें। इसके बाद भी कई दुकानों पर इसका उपयोग पाया गया, इसके बाद सिलेण्डरों को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।
फील्ड में टीमें लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं ताकि घरेलू सिलेण्डरों का दुरूपयोग रोका जा सके।