गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम में नामित पार्षदों को मेयर सुनीता दयाल ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर निगम परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी पार्षदों ने अपने पद एवं कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
शपथ लेने वाले पार्षदों में प्रदीप चौधरी, सुमन सिंह जाटव, संजय रावत, अंकुश अरोड़ा, श्याम शर्मा, परमजीत सिंह (पम्मी), मधुकर त्यागी, सुनील शर्मा, ज्योति एवं भागवत गुप्ता शामिल रहे। मेयर सुनीता दयाल ने सभी नव-नामित पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि वे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने पार्षदों से अपेक्षा की कि वे नगर निगम की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।