गाजियाबाद (युग करवट)। मेयर सुनीता दयाल ने एक बार फिर से हाउसटैक्स में छूट की समय सीमा को विस्तार दे दिया है। मेयर सुनीता दयाल ने बताया कि अब गाजियाबाद के नागरिक 15 फरवरी तक हाउस टैक्स में बीस प्रतिशत की छूट का लाभ ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद में हाउस टैक्स को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में भी चल रही है। नगर निगम द्वारा लोगों को बढ़ी हुई दरों से ही बिल भेजे जा रहे हैं। जबकि बोर्ड बढ़ी हुई दरों को निरस्त कर चुका है। ऐसे में लोगों को मेयर सुनीता दयाल की ओर से टैक्स में बीस प्रतिशत की छूट दी जा रही है।