गाजियाबाद (युग करवट)। नन्दग्राम थाना क्षेत्र के मकान संख्या एफ-३० में रहने वाले हर्ष वर्मा पुत्र सचिन सोनी नामक युवक की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। इसी बीच परिजनों ने ये आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी कि उनके पुत्र ने सुसाइड एक लडक़ी द्वारा की गई ब्लैकमेंिलंग व प्रताडऩा की वजह से की है। उसके बाद नन्दग्राम पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस के मुताबिक मृतक हर्ष वर्मा के परिजनों ने लडक़ी, जिसे जहर खाई अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और जिसकी हालत नाजुक बताई गई है। लडक़ी और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया।