हिंदू सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल
संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र जी कार्यक्रम में होंगे मुख्य वक्ता
सम्भल (युग करवट)। अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् दस साल बाद गाजियाबाद की सरजमीं पर विचार रखेंगे। मुरादनगर में एक दशक बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम् का आगमन इसी कार्यक्रम में हो रहा है। आज अम्बेडकर पार्क मुरादनगर में आयोजित हिंदू विराट सम्मेलन में आचार्य प्रमोद कृष्णम् मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम में आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र जी मुख्य वक्ता के रूप में हिंदू सम्मेलन में अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम में अध्यात्मिक गुरु एवं शिक्षाविद् डॉ. पवन सिन्हा विशिष्टï अतिथि के रूप में भाग लेंगे। आरएसएस और भाजपा के संयुक्त कार्यक्रम विराट हिंदू सम्मेलन में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् का भाग लेना अपने आप में काफी अहमियत रखता है। संघ और भाजपा के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उनका आना अपने आप में बड़ा संकेत है। दरअसल, आचार्य प्रमोद कृष्णम् को सुनने के लिए लोग बहुत दूर-दूर से आते हैं। वहीं उनके विचार अपने आप में एक संदेश होता है। जाहिर है कि मुरादनगर में आचार्य प्रमोद कृष्णम् का विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने से एक अच्छा संदेश हिंदू समाज में जाएगा ।