गाजियाबाद (युग करवट)। क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल सिंह राजपूत व एसएचओ मसूरी अजय चौधरी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान अनिल दुजाना गैंग के शॉर्प शूटर अब्बाश उर्फ बाबू को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से असल्हा एवं मोटरसाईकिल बरामद हुई। एसीपी क्राइम अमित सक्सैना ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुख्यात अनिल दुजाना एवं बलराम ठाकूर गैंग के सक्रिय सदस्य एवं शातिर अपराधी अब्बास उफ बाबू किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिये मसूरी मुरादनगर नहर मार्ग से होकर जायेगा। उसके बाद क्राइम ब्रांच प्रभारी अनि सिंह राजपूत की टीम ने एसएचओ मसूरी अजय चौधरी की टीम के साथ मिलकर नाहल चौराहे पर चेकिंग करनी शुरू कर दी। उसी समय एक बदमाश पुलिस पर फायर करके भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। अब्बास पर मसूरी थाने में कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर उससे रंगदारी वसूलने व ट्रांसपोर्टर को अगवा करके उससे फिरौती वसूलने का अभियोग पंजीकृत था।