प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। साहिबाबाद थाने के एसएचओ योगेंद्र सिंह की टीम व बदमाशों के बीच में हुई मुठभेड़ में जहां एक बदमाश घायल हो गया वहीं पुलिस ने घाय समेत दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से दो तमंचे , कारतूस व बाईक बरामद हुई। यह जानकारी देते हुए एसयीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश का नाम रोहित पांचाल व उसके साथ गिरफ्तार हुए लुटेरे का नाम निखिल सागर निवासी न्यू मॉडल शाहदरा दिल्ली हैं। इस गैंग ने २१ जनवरी को शनी चौक लाजपतनगर में मोबाइल स्नैच किया था। इनके ऊपर चोरी, लूट व स्नेचिंग के आधा दर्जन से अधिक से अधिक संगीन मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।