नई दिल्ली (युग करवट। संसद के बजट सत्र के दौरान हंगामा जारी रहा। विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आरोप है कि उन्हें लोकसभा में बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। विपक्ष के नेता ने स्पीकर से पूछा कि उन्हें बोलना का मौका मिलेगा या नहीं? इसके बाद जमकर हंगामा होने लगा और लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। इससे पहले विपक्ष के सांसदों ने राहुल गांधी को बोलने का मौका दो के नारे लगाए। लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि एक घंटा पहले स्पीकर के पास हम गए, तो उन्होंने हमसे कहा कि वह बोलने देंगे। हमें अब बोलने का मौका दिया जाएगा या नहीं?0 इस पर पीठासीन ने कहा कि आपकी तरफ से किसी विषय पर नोटिस नहीं दिया गया है।