गाजियाबाद (युग करवट)। मिशन शक्ति के तहत एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने काजीपुरा में स्थित हाईटैक स्कूल में की छात्राओं को अपराध एवं अपराधियों से बचाव करने की टिप्स दी। इस अवसर पर श्रीमती पाल ने छात्राओं को गुड टच वबैड टच अंतर बताते हए अपराध से बचने का मूल मंत्र भी बताया। उन्होंने कहा कि अगर हमें अपराध एवं अपराधियों से निपटना है तो सभी को हर समय सजग, सतर्क एवं परिस्थितियों के प्रति संवेदनशील होना अनिवार्य है। जागरूकता मुहिम के तहत श्रीमती पाल ने छात्राओं व महिा स्टॉफ को महिलाओं की सुरक्षा के लिये जारी किये गये हैल्पलाइन नंबर ११२, १०९०, १०७६, १०९८ व १८१ की भी जानकारी दी। इस मिशन के दौरान श्रीमती पाल के साथ एंटी रोमियो स्क्वॉड व पिंक बूथ प्रभारी एवं उनकी टीम भी मौजूद रही।