ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा, डिस्ट्रिक्ट 301 द्वारा लुक्सर जेल में महिलाओं के लिए एक वाटर कूलर भेंट किया गया। यह कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन दीपिका बाली एवं एसपी जेल बृजेश कुमार की उपस्थिति में हुआ। क्लब की प्रधान अदिति भारद्वाज, प्रोजेक्ट चेयरमैन अंकिता तथा सचिव शैली गर्ग के नेतृत्व में यह सेवा कार्य हुआ। इस अवसर पर एसपी जेल बृजेश कुमार ने क्लब के इस प्रयास की प्रशंसा की। क्लब की पूर्व प्रधान अनीता सिंघल ने कहा कि क्लब के सदस्य सदैव समाज सेवा के कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं और आगे भी ऐसे कार्य निरंतर करते रहेंगे। इस अवसर पर प्रतिभा, सोनिका, सुनीता, रेखा, संगीता रहे।