गाजियाबाद (युग करवट)। महामाया स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई हैं। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव शर्मा ने किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में नौ टीमों, बॉक्सिंग में 116 खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग कर अपना दमखम दिखाया। क्रीड़ाधिकारी अभिषेक ने बताया कि 19 मार्च तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित होंगी। इस मौके पर इंडिया बॉक्सिंग प्रमोद कुमार, समाधान फाउंडेशन अध्यक्ष पप्पू पहलवान, राजकुमार, मोनू, राजनकुमार, सुमित, प्रिया, दीक्षा शर्मा, नदीम अहमद आदि मौजूद रहे।