गाजियाबाद (युग करवट)। महापौर सुनीता दयाल ने वार्ड 47 शास्त्री नगर में नवमतदाता अभियान के तहत प्रवास किया। जिसमें 101 नई वोट बनाने के लिए फार्म 6 भरवाया। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि वोट बनवाने के लिए फार्म 6 भरकर लोग अपनी वोट बनवा सकते हैं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन, ऑफलाइन दोनों प्रकार से की जा सकती है। वोट बनवाने का अधिकार सर्वप्रथम होना चाहिए, ऐसे ही वोट डालने का अधिकार भी सर्वप्रथम होना चाहिए, सभी को आगे आकर समय निकाल कर वोट बनवाने की कार्यवाही करनी चाहिए। किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो भाजपा के मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क कर परेशानी दूर कर सकते हैं। इस दौरान पार्षद अमित त्यागी, विनोद जिंदल, वेद प्रकाश गर्ग, आशुतोष श्रीवास्तव, दिनेश चौधरी, सुभाष सैनी, शिवम जिंदल, पूजा शर्मा, शुभम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।