पूर्व सांसद केसी त्यागी ने किया खुलासा
नई दिल्ली (युग करवट)। पूर्व सांसद केसी त्यागी ने एक पोडकास्ट में महात्मा गांधी की शख्सियत को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। केसी त्यागी बताते हैं कि जब नोबेल पुरसकार कमेटी से पूछते हैं कि गांधी को नोबेल क्यों नहीं दिया गया। कमेटी कहती है कि गांधी और ईसा मसीह ये नोबेल से ऊपर हैं।
सुभाष बाबू से पूछा गया कि क्या आपके महात्मा गांधी से मतभेद हैं तो सुभाष कहते हैं कि कल्पना भी मत करना। गांधी होते हैं तो ईसा मसही लगते हैं और लेट जाते हैं कि तो गौतमबुद्घ लगते हैं। केसी त्यागी बताते हैं कि एक बार एक बिशप लंदन में उनसे मिलने गया। बिशप ने कहा कि आपमें और ईसा मसीह में एक समानता है कि ईसा मसीह भी दुश्मनों और विरोधियों को माफ कर दिय करते थे।
गांधी ने जवाब दिया कि मेरा तो ना कोई दुश्मन है और ना कोई विरोधी। बिशप गांधी के पैर पकड़ लेता है। नेलसन मंडेला 28 साल जेल में रहे। उनसे पूछा गया कि उन्हें प्ररेणा कहां से मिली। उन्होंने जवाब दिया कि महत्मा गांधी से। केसी त्यागी कहते हैं कि गांधी समाजवादी से कहीं आगे थे। उनके आंदोलन में उच्च वर्ग से बिरला शामिल थे तो दलित भी थे।
एके गाोपालन थे तो हिन्दू राष्टï्र के प्रवर्तक महामना मदन मोहन मालवीय भी थे। राजतंत्रों को एकत्र करने वाले राजा गोपालाचार्य भी थे। गांधी स्वतंत्रता आंदोलन का छत्र थे। गांधी की मर्जी का मुल्क अगर हो जाए तो कोई कम्यूनिस्ट भी उसे डिफर नहीं कर सकता।