गाजियाबाद (युग करवट)। आज लगभग पौने बारह बजे साहिबाबाद थाना क्षेत्र की लाजपतनगर कॉलोनी में स्थित मकान संख्या ए-२२० में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लग गई। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। यह कहना है सीएफओ राहुल पाल का। श्री पाल ने बताया कि फायर ब्रिगेड की तत्परता के चते जहां जनहानि होने से बच गई पहीं आस पास के मकानों को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। श्री पाल ने बताया कि जिस मकान में आग लगी उसका माकि विशाल शर्मा है। आग की वजह से घर में रखा सामान व उपकरण जलकर राख हो गये।