गाजियाबाद (युग करवट)। मोहन नगर ग्राउंड में डीएसएफ पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित उत्तराखंड की टीमों के क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हुआ। इस रोमांचक फाइनल में टिहरी एवं चंपावत की टीमें आमने-सामने रहीं, जहां खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा द्वारा किया गया। अपने संबोधन में मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम में दरबार सिंह नेगी, कमल जोशी, अजय घडिय़ाल, मनीष सुंदरलाल, रमेश शर्मा, विजय भट्ट, नितेश रंजन, धीरज पटवाल, दीपक बनियाल एवं प्रमिला राणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।