गाजियाबाद (युग करवट)। महापौर सुनीता दयाल के फर्जी हस्ताक्षार करने के आरोपी नगर निगम कर्मी प्रेम पाल की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसे हार्ट हटैक आया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों व नगर निगम कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। निगम निगम में अधिाकरियों व निगम कर्मचारियों ने मृतक प्रेमपाल निगम कर्मचारी की आत्मा शांति के मौन रखा गया। मृतक प्रेमपाल का कुछ दिन पहले ही प्रमोशन हुआ था महापौर सुनीता दयाल ने फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद प्रेमपाल का तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया ।