नई दिल्ली (युग करवट)। भारत मंडपम में प्लास्ट इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा प्लास्टिक से संबंधित उत्पादों एवं उनकी संबंधित मशीनों की कंपनियों के लिए प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में भारत सहित चीन, जर्मनी, ताईवान सहित अनेक देशों की बड़ी बड़ी कंपनियों ने लगभग 1700 स्टॉलें लगाई है। समरकूल और थर्मोकूल के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता और राजीव कुमार गुप्ता ने भी इस प्रदर्शनी में प्लास्टिक दाना बनाने वाली दो बड़ी कंपनी प्लास्टीन व एसएसपीएल की स्टॉलों का उद्घाटन किया। कंपनी के एमडी पंकज गोयल, मनीष गोयल, सचिन गोयल सहित एसएसपीएल के एमडी राजेश बंसल, मोहित बंसल ने गुप्ता बंधुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर संजीव कुमार गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता ने सभी का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता एवं तनुज गुप्ता भी साथ रहे।