नोएडा (युग करवट)। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के पिता श्यामलाल सचदेवा के निधन की सूचना पाकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को दिल्ली स्थित उनके घर पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के लोगों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी। वह करीब 1 घंटे तक उनके घर पर रहे। इस दौरान उन्होंने परिवार के सभी लोगों से बातचीत की।