गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम मुख्यालय में महापौर कार्यालय में तैनात प्रेमपाल को भष्टï्राचार के आरोप में सस्पेंड किया गया है। निगम सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार निगम कर्मचारी प्रेमपाल महापौर सुनीता दयाल के फर्जी साइन करते सामुदायिक केन्द्र की सस्ती बुकिंग कर रहा था।
निगम पार्षद ने नगर आयुक्त को शिकायत पत्र दिया था। पत्र की जांच में मिले भष्टï्राचार के आरोप को सही पाया गया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने तत्काल प्रभाव से प्रेमपाल को सस्पेंड किया गया है।