गाजियाबाद (युग करवट)। हरे कृष्ण-हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे की धुन गाते हुए शहर में रविवार को कृष्ण बलराम शोभा रथयात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत नवयुग मार्किट से शुरू होकर चौपला मंदिर डासना गेट दिल्ली गेट मालीवाड़ा चौक नेहरू नगर होते हुए राजनगर इस्कॉन मंदिर पर समाप्त हुई।
कृष्ण बलराम शोभा यात्रा में पहुचे राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप, सांसद अतुल गर्ग शहर विधायक संजीव शर्मा, युग करवट अखबार के प्रधान संम्पादक सलामत मिंया ने भगवान कृष्ण बलराम की आरती करने के बाद रथ यात्रा की शुरूवात की। रथ पर सवार भगवान कृष्ण बलराम का श्रृंगार के बाद आरती की गई, जिसमें मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारी सहित सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। रथ से इस्कॉन के प्रभारी प्रभु जी ने कहा कि धार के लिए सौभाग्य की बात हैं कि भगवान कृष्ण बलराम के रथ के दर्शन करने को मिल रहा हैं, अगर बीमार डॉक्टर के पास नहीं आता हैं, तो डॉक्टर स्वयं उसके पास जाते है। ठीक उसी प्रकार रथ में सवार भगवान लोगों को दर्शन देने आए है। अब भक्ति भाव से ही सभी दर्शन करें। हर साल की भातिं शहर में भगवान की यात्रा निकाली गई है। इस रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों को इस्कॉन के माध्यम से भक्ति मार्ग से जोड़ा जाए और लोग भक्ति के मार्ग पर अग्रसर हो।
जगह जगह पर हुआ स्वागत
रथयात्रा ने शहर में करीब 4 से ५ किलोमीटर लंबा सफर तय किया। इस दौरान चौराहों पर यात्रा का स्वागत भी विभिन्न मंचों से सामाजिक संस्थाओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। यात्रा को देखते हुए समिति ने अपनी ओर से युवाओं की सुरक्षा टीम भी लगा रखी थी, ताकि रथ खींचने में कोई जनहानि नहीं हो। रथ यात्रा के अंत में मंदिर पर महाआरती सहित प्रसादी वितरण का आयोजन भी रखा गया था, यहां पर इस्कॉन से पहुंचे प्रभारियों ने प्रवचन भी दिए है।