गाजियाबाद (युग करवट)। संस्कार उपवन के संस्थापक नवनीतप्रिय दास के सान्निध्य में चल रहे भक्तमाल जयंती उत्सव का समापन हो गया। समापन अवसर पर परम पूज्य कुंज बिहारी दास के मधुर भजनों और गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
इस पावन अवसर पर अनेक संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त हुआ, जिनमें विशेष रूप से मूलकापीठाधीश्वर राजेन्द्र देवाचार्य, इन्द्रेश उपाध्याय, वृन्दावन से पधारे चित्र-विचित्र बिहारी दास, रवीन्द्रानंद, मृदुल कांत, रसिया बाबा, अभिषेक कृष्ण सहित अनेक संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के आयोजक एवं संस्कार उपवन के संस्थापक नवनीतप्रिय दास ने कहा कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि सभी भक्तों के सामूहिक सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि भक्तमाल की परंपरा हमारी संत संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम के मुख्य यजमानों में राम अवतार जिंदल, अनिल गर्ग, विजय जिंदल, मनोज मित्तल, अनुराग गोयल, राहुल बंसल, प्रदीप गोयल, कृष्ण कुमार, आशीष सिंघल, उपेंद्र गोयल, शरद अग्रवाल, राजीव मोहन साठे, जयकुमार सहित अन्य श्रद्धालु यजमानों का आयोजकों द्वारा सम्मान किया गया। आयोजन की व्यवस्थाओं में अनिल अग्रवाल साँवरिया, विनीत माहेश्वरी, वेद प्रकाश बंसल, मुकेश कुमार, अतुल गुप्ता, आशीष सिंघल, मुकेश गोयल, विवेक गोयल, सीमा गोयल, राजकुमार सिंघल तथा रोटरी क्लब गाजय़िाबाद विकास से संजय अग्रवाल व शशि श्रीवास्तव सहित अनेक सहयोगियों का विशेष योगदान रहा, जिनका मंच पर सम्मान भी किया गया।