नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के लिए जिला प्रशासन पहल कर रहा है। इसके लिए ब्लू डॉट वेबसाइट बनाई गई है। जिस पर अब तक सात हजार नौकरियों को तलाशा जा चुका है। इतना हीं युवाओं को जागरूक करने के लिए किस क्षेत्र में कितनी नौकरी हैं, इसके बोर्ड भी जिला मुख्यालय, विकास भवन में चस्पा किए गए हैं ताकि वहां आने-जाने इसे देखकर नौकरी के लिए आवेदन कर सके। ब्लू डॉट वेबसाइट पर आवेदक को अपना ब्यौरा देना होगा, इसके बाद वेबसाइट खुद ही आवेदक का ‘सीवी’ तैयार करेगी और उसे सम्बंधित कम्पनियों को अपडेट किया जाएगा। सीवी अपलोड होते ही जिस कम्पनी को आवेदक की आवश्यकता होगी व खुद से ही उसे कॉल कर अप्रोच करने का काम करेंगी। इस तरीके से आवेदक की परेशानियां कम होंगी और उसे नौकरी की तलाश में भटकना भी नहीं पड़ेगा। वर्तमान में ब्लॅ डॉट वेबसाइट पर सात हजार नौकरियों को तलाशा गया है। सीडीओ अभिनव गोपाल ने बताया कि अक्सर उनके पास इस तरह की समस्याएं आती हैं कि रोजगार नहीं हैं अब हम लोग खुद नौकरी तलाश कर उसे अपडेट कर रहे हैं ताकि ऐसे युवा जो नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें रोजगार मिल सके और जिन कम्पनियों में रिक्तियां हैं, वहां भी कामगार उपलब्ध हो सकें। जिले में बड़ी संख्या में एमएसएमई के तहत कम्पनियां रजिस्टर्ड हैं। अब जिला प्रशासन प्रदाता कम्पनी और बेरोजगार के बीच एक सेतू का काम कर रहा है।

ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके।