नोएडा (युग करवट)। ब्राह्मïण समाज महासंघ ने रविवार को सेक्टर-82 स्थित ग्राम काकराला में एससी-एसटी एवं यूजीसी के नये कानून को समाप्त करने एवं आरक्षण को लेकर समाज में उपजे आक्रोश को लेकर बैठक की। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एससी-एसटी, यूजीसी एवं आरक्षण को लेकर समाज में उत्पन्न भारी आक्रोश पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा में सर्वसम्मति से निर्णय किया गया कि संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा एससी-एसटी एवं यूजीसी आरक्षण का विरोध अंत तक जारी रहेगा। आवश्यकता हुई तो धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। बैठक में गिरीश मिश्रा, केके मिश्रा, विनोद पाण्डेय, अनिल शुक्ला, विशेष पाण्डेय, अंबिका प्रसाद पाण्डेय, अखिलेश मिश्रा, अरुण कुमार द्विवेदी, सुमंत् कुमार तिवारी, मनोज कुमार शुक्ला, राहुल पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, मणिराम पाण्डेय, भगवानदास शर्मा, मोनू पाण्डेय, अलका शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।