गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम बोर्ड की बैठक आज नगर निगम मुख्यालय में ११ बजे से शुरू होगी लेकिन इससे पहले ही पार्षदों में भारी आक्रोश है। बैठक में हाउस टैक्स व बजट पर चर्चा कर उसे पास करने की तैयारी है। लेकिन नगर निगम के पार्षदों ने एकजुट होकर विरोध करेंगे। पार्षदों का कहना है कि निगम की तानाशाही और लोकतंत्र का गला घोंटने वाला कदम है। कई पार्षदों ने खुलकर कहा कि अगर बैठक में नियमों का उल्लंघन हुआ तो वह जोरदार विरोध करेंगे। पार्षदों का गुस्सा इस कदर भडक़ा है कि बैठक हंगामेदार होने की पूरी संभावना है। बोर्ड बैठक के दौरान लाईन पार में अकबरपुर का नाम बदलने से लेकर पशुराम भवन बनाने का प्रस्ताव भी पास कराया जाएगा । आठ माह के बाद हो रही बोर्ड बैठक मेें निगम पार्षदों को शहर के विकास को लेकर बड़ी उम्मीद है। जिसमें शहर के सौ वार्ड के विकास कार्य पर चर्चा होगी
हाउस टैक्स मामले में नगर आयुक्त देंगे जनता को राहत
गाजियाबाद (युग करवट)। निगम अधिकारियों ने शहर में हो रहे विरोध को शंात करने के लिए रणनीति बनाई है। बोर्ड बैठक में जनता को राहत देने के लिए एक प्लान बनाया है। बोर्ड बैठक के पहले सत्र मेें हाउस टैक्स प्रकरण पर सदन में चर्चा की जाएगी। चर्चा के दौरान विरोध को शंात करने के निए नगर आयुक्त जनता को राहत देने के लिए एक अच्छी खबर सुनाएंगे जिसमे सबकी सहमति बनने के बाद बजट पर चर्चा होगी।