नोएडा (युग करवट)। पुलिस उपायक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 142 में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते समय शटरिंग गिर गई, जिसकी वजह से 3 मजदूर मंटू सिंह उम्र 44 वर्ष, शिबू उम्र 24 वर्ष तथा मिथुन उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। दो मजदूरों मंटू सिंह और शिबू की मौत हो गई। पुलिस ने कंस्ट्रक्शन साइट के सुपरवाइजर और ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।