गाजियाबाद (युग करवट)। औद्योगिक क्षेत्रों में बिना नक्शा पास कराए संचालित हो रही इकाईयों पर अब जीडीए कार्रवाई करने जा रहा है। जीडीए के प्रवर्तन टीम ने ऐसी इकाईयों की सूची तैयार की है जिस पर नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।
जीडीए के आठ जोन है। इनमें अवैध निर्माण या नक्शे के विपरीत निर्माण करने की जांच प्रवर्तन टीम करती है। ऐसे में गाजियाबाद में मास्टर प्लान 2031 लागू होने के बाद अब जीडीए बिना नक्शा पास कराए इकाईयों का निर्माण करने वालों पर सख्ती करने जा रहा है। बताया गया है मेरठ रोड की आईपीएस इंडस्ट्रियलय क्षेत्र के फेज-1, दो और तीन में ऐसी कई इकाईंयां संचालित हैं जो बिना नक्शे के चल रही है। इन इकाईयों का नक्शा जीडीए से पास नहीं हुआ है। मैनापुर गांव में भी यही स्थिति है। अब जीडीए के प्रवर्तन दस्ते ने इन इकाइयों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। अब तक दो दर्जन से अधिक इकाईयों को नोटिस जारी भी चुके हैं। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक हर जोन में बिना नक्शा पास कराएं चल रही इकाइयों पर कार्रवाई की जाएगी। ताकि वह नक्शा पास कराएं जिससे जीडीए की आय बढ़ सके।