…और इमरजेंसी के दिन वीके सिंह की आधी बारात जेल में डाल दी गई थी
गाजियाबाद (युग करवट)। इंसान जीवन में ऐसे ही बड़ा नहीं हो जाता, उसके पीछे कठिन परिश्रम और तपस्या भी होती है और वही लोग हमेशा आगे बढ़ते हैं जिनके अंदर जज्बा होता है। रिटायर्ड जनरल एवं वर्तमान में मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह ने एक चैनल को दिये गये इंटरव्यू में वीके सिंह एवं अपने परिवार से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है। जिससे ये अहसास होता है कि ये परिवार किस तरह देश के लिए जीता है, देश के लिए सोचता है। वीके सिंह का जीवन देश के लिए किस तरह समर्पित रहा है। भारती सिंह ने बताया कि उनका परिवार राजनीतिक परिवार रहा है और वीके सिंह का पूरा परिवार फौज से जुड़ा रहा है। उन्होंने बताया कि जिस दिन उनकी शादी हुई थी उस दिन इमरजेंसी लग गई थी और आधी बारात घर आ गई थी और आधी बारात को जेल में डाल दिया गया था। भारती सिंह ने बताया कि आर्मी में तैनाती के दौरान कई बार ऐसे मौके आये जब वीके सिंह ने परिवार से ज्यादा देश को आगे रखा।
उन्होंने बताया कि दरअसल हर फौजी के लिए परिवार से ज्यादा उनके लिए उनका देश और उनकी ड्यूटी होती है। शादी के कुछ माह बाद ही वीके सिंह टे्रनिंग पर चले गये और फिर कमांडो कोर्स में चले गये। इतना ही नहीं फिर शादी के कुछ दिन बाद उन्होंने बताया कि अब वो श्रीलंका की तरफ कूच करेंगे। भारती सिंह का कहना है कि इस दौरान वीके सिंह देश के लिए समर्पित रहे और वो परिवार को संभालती रहीं लेकिन उन्हें बड़ा गर्व है कि वो एक फौजी की पत्नी हैं। पुराने जमाने की बातें शेयर करते हुए कई बार भारती सिंह भावुक भी हुई। इस में कोई दोराय नहीं है कि वीके सिंह का जीवन बहुत ही संघर्षशील रहा है और उन्होंने हमेशा देश के लिए काम किया है। भारती सिंह ने बताया कि रिटायर होने के बाद जब वीके सिंह राजनीति में आये तब भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बाखूबी निभाया। अंतर्राष्टï्रीय महिला दिवस पर दिये गये इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने बताया कि पांच महीने तक उनका कोई सम्पर्क नहीं हुआ था। वो केवल देश के लिए ही अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे। उन्होंने बताया कि जब वो फौज में थे तब बच्चों को ये बताना भी पड़ता था कि आपके पिता देश के लिए लड़ रहे हैं ये जिम्मेदारी भी बड़ी जिम्मेदारी थी।
आज गाजियाबाद का विकास सभी के सामने है: भारती सिंह
गाजियाबाद (युग करवट)। भारती सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में बतौर सांसद और मंत्री रहते हुए जो विकास कराया वो सभी के सामने है। उन्होंने बताया कि दो बार सांसद रहे और सर्वाधिक वोटों से जीते और जो विकास कराया वो सभी के सामने है। गाजिायबाद को चमकाया, स्टेडियम लेकर आये, मेट्रो लेकर आये, हॉस्पिटल लाये, हवाई यात्राएं शुरू कराइ। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के हर व्यक्ति की जुबान पर गाजियाबाद के विकास का जिक्र आता है तो वीके सिंह का ही नाम लिया जाता है। एक भरोसा लोगों ने उन पर किया था जिस पर वो खरे उतरे।