जनता दर्शन में होती है सभी की सुनवाई
गाजियाबाद (युग करवट)। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास अगर आपको देखना है तो आप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में देख सकते हैं। यहां पर आने वाले सभी लोगों की सुनवाई होती है। हर जनता दर्शन में सभी लोग मौजूद रहते हैं और मुसलमान भी अपनी समस्या लेकर जब जनता दर्शन में जाते हैं तो उनकी पूरी सुनवाई होती है।
जनता दर्शन के दौरान कोई भेदभाव किसी के साथ नहीं होता। योगी आदित्यनाथ राज्य के एक मुखिया के रूप में सभी के साथ एकसा व्यवहार करते हैं। जनता दर्शन में दाढ़ी वाले बुजुर्ग भी होते हैं और बुर्का पहनी महिलाएं भी अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रखती हैं। उनसे कोई भी ये नहीं कहता कि बुर्का उतारकर जनता दर्शन में जाएं। यही बात आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन की सबसे बड़ी एक उपलब्धि है। कहीं कोई भेदभाव नहीं है।
बच्चों से बहुत लगाव मुख्यमंत्री का रहता है। वो हर बच्चे को दुलारते भी और उसे चॉकलेट भी देते हैं। चॉकलेट भी बच्चे की उम्र के हिसाब से होती है। अगर छोटा बच्चा है तो छोटी चॉकलेट देते हैं और अपने स्टाफ से कहते हैं कि मीडियम वाली दो ताकि बच्चे के गले में ना फंसे, ये बाल प्रेम एक बार नहीं कई बार देखा गया है। बच्चों के एडमिशन तत्काल करने के आदेश वो देते हैं। अब एक मुस्लिम परिवार की एक बच्ची नाबिया अली का वीडियो रातोंरात चर्चा में आ गया। तमाम न्यूज एजेंसिया नाबिया अली से बात करके उसका इंटरव्यू ले रही हैं। दरअसल, हुआ ये कि नाबिया अली अपनी माता के साथ जनता दर्शन में पहुंची। मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या नाम है? उसने बताया नाबिया अली। मुख्यंत्री ने कहा क्या चाहती हो? उसने कहा लोरोटो स्कूल में एडमिशन। मुख्यमंत्री ने कहा कि हां। मुख्यमंत्री ने फिर मालूम किया कि आज क्यों नहीं गई। मां ने जवाब दिया कि दस बजे का स्कूल है। मुख्यमंत्री ने मालूम किया कि क्या पढ़ती हो? नाबिया ने बताया कि ए, बी, सी, डी और फिर मालूम किया कि और क्या पढ़ती हो। उसने जो कविता सुनाई उससे मुख्यमंत्री गद्गद हो गये। तब नाबिया अली ने कविता पढ़ते हुए कहा कि हम बच्चे हैं तो क्या हुआ शेर हैं भारत की शान बढ़ाएंगे। जय हिंद, जय हिंद। मुख्यमंत्री ने उसे चॉकलेट दी और तत्काल स्कूल में एडमिशन कराने के आदेश दिये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नाबिया अली के बीच हुई बातचीत का वीडियो बहुत वायरल हुआ। एएनआई से लेकर तमाम न्यूज चैनलों ने नाबिया अली का इंटरव्यू दिखाया। नाबिया अली ने कहा कि योगी जी से मिलकर अच्छा लगा और मेरा एडमिशन हो गया। वास्तव में बच्चे मन के सच्चे होते हैं और मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ ने मुस्लिम परिवार के चेहरे पर जो खुशियां लाई उसे बढक़र कुछ नहीं होता। बच्ची नाबिया अली के जुबान पर योगी-योगी ही है।