गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम ने फ्लाईओवर के पिलरों का सौनदर्यकरण कराने के लिए अभियान चलाया हुआ है। जहंा पूरे शहर में फ्लाईओवर के पिलरो को अलग अलग थीम से सजाया जा रहा है। वही नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने निगम के पांचो जोन के अधिकारियों को निर्दश दिए है कि किसी संस्था द्वारा पिलरो की दिवारों पर पोस्टर या पंफलेट लगाने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी ओर पिलरों पर पोस्टर लगाने वालों पर केस दर्ज कराया जाएगा। शहर में बने फ्लाईओवर के पिलर पर लोगों ने प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर और पंफलेट चस्पा किए हुए हैं। इसके अलावा सरकारी दीवारों पर भी ये पोस्टर लगे हुए हैं। जिनकी वजह से फ्लाईओवर व सरकारी दीवारें गंदी हो रही हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण के चलते शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर निगम ने अभियान चलाया हुआ है। फ्लाईओवर के पिलरों की दीवारों पर चस्पा किए गए पोस्टरों को भी हटाया जा रहा है। जिन्हें हटाने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। नगर आयुक्त इस बाबत आदेश जारी किया है कि जिन लोगों ने फ्लाईओवर के पिलर, मेट्रो के पिलर और सरकारी दीवारों पर पोस्टर लगाए हुए हैं। वे उन्हें अपने स्तर पर साफ कराएं यदि जल्द साफ नही कराए तो उनके खिलाफ केस दर्ज कराए जाएंगे।