लखनऊ (युग करवट)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रही वर्षा से फसलों के नुकसान को लेकर जिलों के अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह फील्ड में रहकर किसानों से संवाद करें और उनकी फसलों के नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट दें। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि राहत आयुक्त फील्ड के अधिकारियों से सीधा समन्वय रखें। साथ ही फसलों को होने वाली क्षति का आकलन प्राप्त कर ससमय मुआवजे के वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें।