गाजियाबाद (युग करवट)। लिंक रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत साईट फोर औद्योगिक चौकी के पास ब रहे गंदे नाले में एक युवक गिर गया था। उसे डूबता देखकर वहां मौजूद लोगों ने उक्त घटना की सूचना लिंक रोड पुलिस व फायर ब्रिगेड को दे दी। इस घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ लिंक रोड रविंद्र चंद्र पंत जहां रेस्क्यू टीम के साथ मौके पहुंचकर नाले में डूबे युवक को बचाने में लग गये। इसी बीच वहां पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। उसके बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड ने युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस के मुताबिक जिस युवक की जान बचाई गई है उसका नाम परम पटेल चला है। वह मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं लग रहा है।