गाजियाबाद (युग करवट)। प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन, विश्व ब्रह्मïऋषि ब्राह्मण महासभा ने गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखिलेश मोहन को सेवानिवृत्ति होने पर विदाई दी। इस अवसर पर बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी आज जीवन के एक नए पड़ाव में प्रवेश कर रहे हैं। वे भले ही पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, मगर उनका अनुभव, मेहनत, ईमानदारी हम सबका सदैव मार्गदर्शन करती रहेगी और हमें सेवा भाव के लिए प्रेरित करती रहेगी। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज जिला एमएमजी अस्पताल व संयुक्त अस्पताल में चिकित्सा की ऐसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हो गई हैं, जिनकी कल तक किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।