गाजियाबाद (युग करवट)। श्री कल्कि पीठाधीश्वर, जगदगुरू श्री श्री आचार्य प्रमोद कृष्णम तीन दिन पहले चोटिल हो गए थे। उनके माथे पर गंभीर चंोट आई थी। घायल अवस्था में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनको 28 टांके आए हैं।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन कर जगदगुरू आचार्य प्रमोद कृष्णम की कुशलक्षेम जानी। उन्होंने दोपहर 1:55 बजे कॉल किया था। प्रधानमंत्री ने तकरीबन पांच मिनट तक बात की।
मोदी ने कहा कि उन्हें आज की घटना की जानकारी मिली है। पीएम ने आचार्य से कहा कि वह एयर एंबुलेंस भेज रहे हैं आप दिल्ली आ जाइए आपका उपचार यहीं कराएंगे। इस पर जगदगुरू प्रमोद कृष्णम ने सेहत में सुधार की बात कही। हाल जानने को फोन करने के लिए जगदगुरू आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की आलोचना करना बड़ा आसान है लेकिन मोदी बनना बड़ा मुश्किल है। गौरतलब है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम के चोटिल होने बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ, जगदगुरू स्वामी चक्रपाणी महाराज सहित अनेक लोगों ने उनके स्वाथ्य का हाल जाना था।