गाजियाबाद (युग करवट)। प्रदेश शासन से आई टीम ने रविवार को भी नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड राउंड के तहत संयुक्त अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण का यह दूसरा दिन था। इसके बाद फाइनल रिपोर्ट भेजी जाएगी। लखनऊ से आई दो सदस्यीय टीम में डॉ.कमल मिश्रा व डॉ.सोमेश कुमार ने अस्पताल की पैथोलॉजी लैब, ऑपरेशन थियेटर और लेबर रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लैब में जांच की व्यवस्था, साफ-सफाई और उपकरणों की स्थिति की जानकारी ली गई। वहीं ओटी में ऑपरेशन से जुड़ी व्यवस्थाओं और उपकरणों को भी देखा गया। इसके साथ लेबर रूम में प्रसव से संबंधित सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं का भी जायजा लिया गया। बता दें कि एनक्वास सार्टिफिकेट होने से मरीजों केा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिल सकेगी।