लखनऊ (युग करवट)। उत्तर प्रदेश में अब छोटे शहरों का भी सुनियोजित विकास होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास एवं शहरी नियोजन और पंचायती राज विभाग को इस संबंध में निर्देश भी दे दिया है। मुख्यमंत्री ने दोनों विभागों का प्रस्तुतीकरण देखने के बाद इसके स्पष्ट व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विकास प्राधिकरण और जिला पंचायतों के बीच मानचित्र पास करने को लेकर वर्षों से चला आ रहा विवाद भी अब जल्द खत्म होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों विभागों के प्रस्तुतीकरण देखने के बाद मानचित्र स्वीकृत करने के संबंध में स्पष्ट व्यवस्था करने के निर्देश दिए। छोटे शहरों तक के सुनियोजित विकास के लिए योगी आदित्यनाथ ने सभी नगरीय निकायों के मास्टर प्लान बनाने के भी निर्देश दिए।