मोदीनगर। पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा त्यागी ने पारिवारिक संपत्ति की पैमाइश करने का आरोप लगाते हुए आरके कार्यालय में जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम अजित कुमार ने फोन पर दीपा त्यागी से बात कर उन्हें गुरूवार को समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। मंगलवार दोपहर पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ दीपा त्यागी तहसील मुख्यालय स्थित आरके कार्यालय में पहुंची और वहां मौजूद नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा पर पैमाइश न करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। दीपा त्यागी का आरोप था कि पिछले एक माह से अपनी पारिवारिक भूमि की पैमाइश कराने के लिए तहसील के चक्कर काट रही है किंतु उनकी पैमाइश नहीं की जा रही जबकि उक्त भूमि पर कोई स्टे आदेश भी नहीं है।
हंगामे की सूचना पर एसडीएम अजित कुमार ने फोन पर उन्हें गुरूवार को अपने कार्यालय में बुलाकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया जिसके बाद दीपा त्यागी लौट गई।