नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। ईरान-इजराइल युद्घ के कारण पेट्रोल, गैस आदि के दामों में इजाफा हो रहा है। लोग इसका स्टॉक न करें इसके लिए जिला आपूर्ति विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है। सभी कर्मिशयल प्रतिष्ठानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग न करें। हालांकि गैस के दाम बढऩे और डिलीवरी लेट मिलने का प्रभाव दिखने लगा है। इसका प्रभाव भी दिखने लगा है। क्योंकि अधिकतर कर्मिशयल प्रतिष्ठानों में कर्मिशयल सिलेण्डरों के साथ ही बड़े पैमाने पर घरेलू गैस सिलेण्डरों का भी इस्तेमाल होता है। ऐसे में प्रतिष्ठानों को गैस एजेंसी संचालक अधिक दामों पर सप्लाई दे रहे हैं। वहीं घरेलू गैस सिलेण्डर की बुकिंग करने पर वह भी 20 से 25 दिन में आपूर्ति होने से आम जन में भी तनाव दिखने लगा है। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी से बताया कि अभी कहीं कोई कमी नहीं है। लोग बेवजह स्टॉक न करें, इसके लिए आपूर्ति को संयमित किया गया है। साथ ही इसकी निगरानी भी की जा रही है जिससे लोग बेवजह इन चीजों को स्टॉक न करें और उपलब्धता में कमी आए। अभी सप्लाई पूरी है, ऐसे में लोग पैनिक न हो। उन्होंने कहा कि अगर कहीं कोई शिकायत आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। टीम फील्ड में निगरानी में जुटी हैं।