गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम के मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी तथा प्रभारी उद्यान अनुज ने उद्यान तथा निर्माण विभाग की टीम के साथ बैठक की। शहर के लगभग 1400 पार्क हैं। हेडमली तथा सुपरवाइजर को पार्को में लगे नलकूप की स्थिति देखकर रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए गए। ऐसे नलकूप जो कि खराब हंै उनकी संख्या बताते हुए उनको ठीक करने के लिए भी निर्देशित किया गया। प्रतिदिन 311 के माध्यम से लगभग 180 शिकायतें प्राप्त होती है। अधिकांश शिकायतें निर्माण विभाग की पेंडिंग हैं। जिनको लेकर मुख्य अभियंता निर्माण द्वारा निर्माण टीम को सख्त निर्देश दिए गए।