गाजियाबाद (युग करवट)। पूर्व डीजीपी बीएस बेदी को आज शोक सभा में श्रद्घांजलि दी गई। बीती 25 जनवरी को उनका निधन हो गया था। शोकसभा में बिहार के राज्यपाल आरिफ मौहम्मद खान भी पहुंचे।वह राजनगर सेक्टर नौ में रह रहे थे। आज कविनगर सी ब्लाक गुरूद्वारे में उनकी शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके परिजनों के साथ पूर्व डीजीपी आरपी सिंह, पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह, पूर्व डीजीपी ओपी सिंह, मनोज कुमार, राकेश चावला, जगवीर चौधरी आादि ने श्रद्घा सुमन अर्पित किए।