लखनऊ (युग करवट)। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार बस पलट गई। हादसे में पांच लोगों के मरने की सूचना है। जौखंडी गांव में सोमवार शाम 4.30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो व आठ यात्रियों की हालत गंभीर है उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। हादसे के समय बस में 40 लोग सवार थे। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी से तरह से बस में फंसे लोगों को निकाला। पुलिस के मुताबिक कई लोगों को भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।