यातायात को लेकर पुलिस आयुक्त ने ली बैठक
गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस मुख्यालय स्थित मीटिंग हॉल में पुलिस आयुक्त जे रविन्द्र गौड ने यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक की। बैठक में पिछले माह हुई बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई। सीडीएफ कार्यक्रम के गाजियाबाद में जाम से प्रभावित कुल 13 प्रमुख स्थानों को चिह्नित किया गया है। इन सभी स्थानों पर आगामी दो दिन के अंदर संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त-यातायात एवं यातायात निरीक्षक द्वारा निरीक्षण कर देने को कहा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित विभागों से आवश्यक पत्राचार कर सुधार के कार्य किए जाएंगे। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई गई सात क्रेनों को शीघ्र रूट निर्धारण कर यातायात व्यवस्था से प्रभावित स्थलों पर प्रभावी टोइंग एवं प्रवर्तन के लिए तैनात किया जाएगा। यातायात मित्र योजना के अंतर्गत अब तक 239 का चयन किया जा चुका है।