गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस आयुक्त गाजियाबाद एवं विवेचक को सुप्रीम कोर्ट ने १३ अप्रैल को तलब किया है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत एवं जस्टिस जोए मालिया एवं जस्टिस विपुल एम पंचौली ने गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र में १६ मार्च को हुई एक बच्ची की हत्या के मामले में तलब किया है। बच्ची के पिता की ओर से सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया था जिसमें बताया गया था कि वारदात वाले दिन उनकी बच्ची जीवित अवस्था में मिली थी लेकिन पुलिस की लापरवाही व दो निजी अस्पतालों की उदासीनता के चलते उनकी बच्ची का उपचार नहीं हो पाया।