गाजियाबाद (युग करवट)। जिले के पूर्व डीएम व एनएचएआई के चेयरमैन वरिष्ठ आईएएस संतोष यादव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी व ध्वजारोहण भी किया।
वरिष्ठ आईएएस का गाजियाबाद और यहां के वासियों के साथ सदा लगाव रहा है। इस दौरान मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने शहर की रिवायतों, संस्कृति की सराहना की। वरिष्ठ आईएएस संतोष यादव ने कहा कि इस शहर के लोग काफी मिलनसार हैं, हमेशा एकदूसरे से जुड़े रहते हैं। देश की राजधानी दिल्ली के बगल में होने, विकास की ग्रोथ में अव्वल होने के बाद भी यहां के लोगों की मानवीय संवेदनाएं आज भी मौजूद हैं। लोग एकदूसरे से जुड़े रहते हैं, उनके सुखदुख में मौजूद रहते हैं। यहां पुरानी रिवायते हैं, अगर किसी को पुरानी रिवायतें देखनी हों कि पुरानी रिवायतें कैसी होती हैं वह एक बार गाजियाबाद आएं। संतोष यादव ने बताया कि शहर वासियों ने उनसे कुछ मांग रखी है जिसे लेकर वह विचार कर रहे हैं, और जल्द ही इन पर योजना बनाकर काम किया जाएगा। वहीं उन्होंने इस अवसर पर डोडा में खाई में गिरने से शहीद हुए जवानों के परिवारों के प्रति शोक संवेदनाएं भी व्यक्त की।